◻◻भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य – Important Facts about Lakes in India
__*********************************&*********_________________________________________________
▪कश्मीर की वूलर झील झेलम नदी पर बनी गोखुर झील है| यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील (The largest freshwater lake) है।
▪चिल्का झील खारे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है. इस लैगून झील में नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र (Naval Training Center)भी है।
▪ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निर्मित महाराष्ट्र के बुलढाना की लोनार झील एक क्रेटर झील (crater lake) है।
▪उकाई (गुजरात) ताप्ति नदी पर स्थित मानव निर्मित झील (man-made lake) है।
▪स्टेनले जलाशय तमिलनाडु में कावेरी नदी पर बने मेट्टूर बाँध के पीछे बनी झील है।
बेम्बनाड झील (केरल) में वेलिंग्टन द्वीप है जहाँ पर नौकायान प्र्तियोगताएँ भी होती है।
▪राणाप्रताप सागर जवाहर सागर (राजस्थान) एवं गांधी सागर (मध्य प्रदेश) चम्बल नदी पर स्थित झीलें है।
▪गोविन्द वल्लभ पन्त सागर (उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) सोन की सहायक नदी रिहंद पर बनाई गई झील है।
▪पेरियार झील एक कृत्रिम झील (artificial lake) है।
▪लोकटक झील (मणिपुर) मीठे पानी की पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी झील है. इस झील में “किबुललामजाओ” नामक तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क (Keibul Lamjao National Park) है।
▪राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना (National Lake Conservation Project) का आरम्भ केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जून, 2001 में किया गया था|
▪भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील (artificial lake) गोविन्द सागर झील है. यह पंजाब के रोपड़ जिले में सतलज नदी पर स्थित भाखड़ा-नांगल परियोजना के तहत बने बाँध से निर्मित हुआ है।
▪साम्भर एवं डीडवाना लार मरुस्थल के पूर्वी सिरे पर खारे पानी की झीलें (salt water lakes) हैं। साम्भर झील बौलसन (bolsena lake) एवं डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है।
👉भारत में वर्ष 1947 में ब्रिटिश अधिनियम समाप्त हुआ
👉प्लूटो एक बोना ग्रह है
👉 म्यांमार की मुद्रा का क्यात है
👉संविधान का अनुच्छेद 1 भारत को राज्यों का संघ वर्णित करता है
👉 जनरेटर यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है
👉विश्व कप में लगातार तीन शतक मारने वाला प्रथम खिलाड़ी कुमार संगकारा है
👉बांग्लादेश में गंगा का नाम पद्मा है
👉सिंह प्रतीक का निर्माण मौर्य साम्राज्य के दौरान हुआ
👉कोशी सिंचाई परियोजना बिहार राज्य से संबंधित है
👉 चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है जो मच्छर के काटने से होती है
No comments:
Post a Comment